जमशेदपुर, जून 28 -- चक्रधरपुर मंडल में सहायक और वरिष्ठ लोको पायलटों के तबादले को लेकर आक्रोश फैल रहा है। इससे मंडल की लॉबी को तीन श्रेणी में बांटकर तबादला की नई पॉलिसी बनाई गई, जिससे किसी को दिक्कत न हो। बताया जाता है कि लॉबी-ए में टाटानगर, आदित्यपुर, राउरकेला व बंडामुंडा है। लॉबी बी में चक्रधरपुर, सीनी व मनोहरपुर जबकि, लॉबी सी में झारसुगुड़ा, सरडेगा, डांगुवापोसी, जुरुली और बांसपानी को शामिल किया गया है। रेलवे के अनुसार, सी लॉबी से बी में आने के लिए लोको पायलट को दो वर्ष रहना पड़ेगा, जबकि, बी से ए लॉबी में तैनाती के लिए तीन वर्ष की पोस्टिंग का नियम बना है। रेलवे के अनुसार, जिस सहायक और वरिष्ठ लोको पायलटों के ट्रांसफर की मियाद पूरी हो गई है, वे चक्रधरपुर मंडल कार्मिक विभाग से फॉर्म पर आवेदन कर सकते हैं। मालूम हो कि लोको पायलट के तबादला को ल...