चंदौली, मार्च 12 -- चंदौली, संवाददाता। प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 22वीं किस्त शुक्रवार को जारी की जाएगी। धान के कटोरे में करीब एक लाख 98 हजार अन्नदाताओं को इसका लाभ मिलेगा। इसको लेकर विभाग की ओर से सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। यह धनराशि किसानों के खाते में चार महीने के अंतराल पर तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये करके भेजी जाती है। शुक्रवार 13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी (असम) से सायं पांच बजे एक कार्यक्रम के दौरान पीएम सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान कुल 198246 किसानों के बैंक खाते में 39.65 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। उप कृषि निदेशक भीमसेन ने बताया कि जिले स्तर पर कृषि विज्ञान केंद्र एवं सभी विकास खंडों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.