भदोही, मार्च 1 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग तैयारी में जी-जान से जुटी है। 16 मार्च से शुरू हुआ वार्षिक परीक्षा बीस तक चलेगा। वार्षिक परीक्षा में करीब एक लाख 32 हजार बच्चे प्रतिभाग करेंगे। कक्षा दो से पांचवीं तक की मौखिक एवं लिखित होगी परीक्षा। विभाग ने परिषद की ओर से जारी समय सारणी के अनुसार परीक्षा कराने को निर्देशित की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें एक लाख 32 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। एक अप्रैल से शुरू होने वाले नये शिक्षा सत्र से पूर्व एक सप्ताह के अंदर वार्षिक परीक्षा, मूल्यांकन और परीक्षाफल जारी होगा। खंड शिक्षा अधिकारियों की तरफ से स्कूलों में ...