मऊ, अप्रैल 21 -- मऊ, संवाददाता। स्मार्ट प्रीपेड मीटर में आ रही तकनीकी खामियों को देखते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा नया फरमान जारी होने के बाद जिले के 1 लाख 27 हजार स्मार्ट प्रीपेड बिजली उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल गया। नए आदेश के बाद अब जीरो बैलेंस होने पर भी बिजली उपभोक्ताओं की आपूर्ति तुरंत नहीं बंद की जाएगी। इसका सीधा फायदा अब बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा। ऊर्जा मंत्री ने आदेश के अनुपालन के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी किया है। चेताया है कि नियमों का सख्ती के साथ पालन नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- रविवार को ऊर्जा मंत्री की वीसी में जुड़े बिजली निगम के अधिकारी नगर समेत ग्रामीण अंचलों में कुल 4 लाख 303 बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें सबसे ज्यादा उपभोक्ता शहरी क्षेत्र में ...