प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 30 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शासन से सोमवार को छात्र छात्राओं के बैंक खाते में छात्रवृत्ति की धनराशि प्रेषित की गई। अलग-अलग कक्षा के कुल एक लाख 26 हजार 165 छात्र छात्राओं के खाते में सोमवार को शासन से छात्रवृत्ति ट्रांसफर की गई। समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह का सजीव प्रसारण जिले के स्कूल कॉलेजों में कराया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक पूर्वदशम (कक्षा-9,10) के कुल 38666 छात्र/छात्राओं को 799.89 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गई है। दशमोत्तर (कक्षा- 11,12) के कुल 35330 छात्र/छात्राओं को 870.32 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गई है। दशमोत्तर (कक्षा-11,12 को छोड़कर) के कुल 52159 छात्र/छात्राओं को 5986.0...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.