मथुरा, अगस्त 22 -- शासन के निर्देश के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की नजर मिलावटी पनीर एवं मिलावटी दूध पर है। लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को राया क्षेत्र में टीम ने चेकिंग की। टैंकर में भरे दूध की जांच डेयरी पर की गई तो वह मानकों पर खरा नहीं उतरा। दूध में स्टार्च मिलने एवं फैट कम होने पर नमूना लेकर दूध को नष्ट करा दिया गया। इसकी कीमत एक लाख बीस हजार रुपये बताई गई। विभाग के सहायक आयुक्त डा. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन एवं नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने राया रेलवे फाटक पर दूध के टैंकर को रोका और उसमें भरे दूध की गुणवत्ता परखी। यह भी पढ़ें- Aligarh News: इगलास में डेरी पर एफडीए का छापा, 2140 लीटर मिलावटी दूध नष्ट निरीक्षण के दौरान टैंकर के चालक हेमनेस कुमार ने बताया गया कि टैंकर में 2000 लीटर दूध गोपाल डेयरी सिकंदराराऊ, हाथरस स...