गाजीपुर, मार्च 27 -- बारा। नवरात्र के नवमी के दिन श्रद्धालुओं ने शक्तिपीठ मां कामाख्या का दर्शन पूजन किया। सुबह की मंगला आरती से ही भक्तों के आने को जो क्रम शुरू हुआ वो देर शाम तक चलता रहा। मां कामाख्या के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मां कामाख्या मंदिर के महंत आकाश तिवारी ने बताया कि शनिवार को करीब एक लाख से ऊपर लोगों ने मां के दर्शन किये। वहीं सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...