वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि गृहकर, जलकर और सीवर टैक्स 31 मार्च तक जमा करने वालों पर भारी शुल्क लगेगा। यही नहीं, एक लाख से अधिक वाले बकायेदारों की कुर्की की जाएगी। लिहाजा, वे नया वित्त वर्ष शुरू होने से पहले सारे टैक्स चुका दें। नगर निगम सभागार में गुरुवार को पत्रकार वार्ता में नगर आयुक्त ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में 225 करोड़ रुपये संपत्ति कर वसूलने का लक्ष्य रखा गया है। इस एवज में 18 मार्च तक 1.80 लाख भवन स्वामियों से 192.23 करोड़ रुपये का गृहकर वसूला जा चुका है। बचे लोग 31 मार्च तक इसे चुकता कर दें। कहा कि अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के बिल में पिछला बकाया ब्याज सहित जोड़कर वसूली की जाएगी। नियमानुसार विधिक कार्यवाही भी की जाएगी। इसके अतिरिक्त करेतर मद यथा-दुकानों के किराए और लाइसें...