मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर/औराई, हिटी। औराई थाना क्षेत्र के बलिया निवासी मोबाइल मैकेनिक अर्जुन कुमार की गोली मारकर हत्या में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उसकी हत्या कराने के लिए शूटरों को एक लाख की सुपारी दी गई थी। वारदात में प्रयुक्त पिस्टल, दो कारतूस, तीन मैगजीन, बाइक, दो मोबाइल भी बरामद किया गया है। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि 2023 में सीतामढ़ी जिले के नानपुर निवासी मो. बेलाल ने अर्जुन की चचेरी बहन से दूसरी शादी कर ली, जिसका अर्जुन विरोध करता था। अर्जुन को रास्ते से हटाने के लिए मो. बेलाल ने मृतक के चचेरे भाई जितेंद्र के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। बेलाल ने शूटर सोनू कुमार, गोपी कुमार व बिट्टू कुमार को एक लाख रुपए की सुपारी दी थी। तीनों ने मिलकर अर्जुन के सीने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.