सुपौल, मई 9 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी निओर ने शुक्रवार शाम भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में स्थानीय आंध्रामठ पुलिस के साथ संयुक्त नाका ड्यूटी के दौरान नेपाली शराब व एक लाख आठ हजार भारतीय मुद्रा के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।इस संबंध में 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी निओर के इंडो-नेपाल के सीमा स्तम्भ संख्या 229 से लगभग सात सौ मीटर भारत के तरफ से नेपाली शराब एवं भारतीय मुद्रा की तस्करी की सूचना मिली थी। इस दिशा में त्वरित कार्यवाही करते हुए सीमा चौकी निओर एवं स्थानीय पुलिस आंध्रामठ के कार्मिकों की संयुक्त नाका टीम का गठन कर बताए गए स्थान पर भेजा गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : एक लाख रुपये व शराब समेत दो महिलाओं को एसएसबी ने पकड़ा मौके पर दो महिलाएं संदिग्ध परिस्...