महोबा, मई 2 -- महोबा, संवाददाता। फोन पर अश्लील बात कर एक लाख रुपये की मांग करने और पैसा न देने पर जान माल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीडि़त ने बताया कि वह मजूदरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। काफी दिन से उसके मोबाइल पर एक फोन आ रहा । फोन करने वाला पत्नी को अश्लील मैसेज भेजता है। दबंग के द्वारा पत्नी और बेटी को उठा लेने की धमकी दी जा रही है। यह भी पढ़ें- धमकी देकर विवाहिता से दुराचार में केस दर्ज 14 दिसंबर को एक बार फिर दबंग का फोन आया और एक माह के अंदर एक लाख रुपये की मांग की गई। दबंग ने कहा कि अपनी बेटी और पत्नी को उसके पास भेज दो नहीं तो दोनों को जान से मार देंगे। पीडित ने बताया कि कोतवाली पुलि...