प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। भ्रष्टाचार निरोधक संगठन (एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन) की प्रयागराज शाखा ने सोरांव तहसील के दो लेखपालों राजशेखर सिंह और जूही मिश्रा को गुरुवार दोपहर एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों को फाफामऊ क्षेत्र में शिवपुर मलाका से पकड़ा गया। इनके खिलाफ शिवकुटी थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। राजशेखर सिंह सोरांव के मलाक हरहर और जूही मिश्रा टिकरी की लेखपाल है। एंटी करप्शन टीम के मुताबिक नवाबगंज के ग्राम लाई आनापुर निवासी शिकायकर्ता अभयराज यादव की नानी के एक मामले में रिपोर्ट लगाने के एवज में लेखपाल राजशेखर सिंह ने एक लाख रुपये मांगे थे। अभयराज यादव की शिकायत पर इंस्पेक्टर अलाउद्दीन अंसारी के नेतृत्व में 14 सदस्यीय ट्रैप टीम ने शिवा शूज हब, शिवपुर मलाका से आरोपी लेखपाल राजशेखर सिं...