भदोही, फरवरी 13 -- भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता एक लाख रुपये नकद एवं आभूषण लेकर चंपत हो गई। जिसके बाद ससुराल के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। तहरीर में ससुर ने कहा कि बेटा गाड़ी चलाने का काम करता है। ऐसे में वह घर पर कभी कभार आता है। पांच साल पहले प्रयागराज जिले में शादी हुई थी। रिश्तेदार के यहां शादी होने के कारण घर पर सोने, चांदी के आभूषण, एक लाख रुपये नकद भी रखा था। सात फरवरी की भोर में बहू गहने एवं पैसे लेकर किसी के साथ निकल गई। उसकी तलाश कई दिनों तक किया गया। गांव के ही एक व्यक्ति के यहां लगे सीसी कैमरे में देखा गया तो दो बाइक पर सवार चार युवकों के साथ वह जा रही थी। अंधेरा होने के कारण आरोपितों के चेहरे स्पष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात...