एक लाख दहेज की मांग कर विवाहिता को घर से निकाला
हमीरपुर, अगस्त 18 -- बिवांर, संवाददाता। दहेज में एक लाख की मांग कर रहे ससुरालीजन महिला के साथ मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे हैं। घर से बाहर निकाल देने पर महिला मायका में शरण लिए हुए हैं। पिता के साथ आई महिला ने ससुराली जनों के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। बिवांर थाना के धनपुरा गांव की गुड़िया पत्नी सोनू वर्मा ने थाना तहरीर देकर बताया कि मायका भुगैचा गांव में है। एक साल पहले शादी हुई थी। ससुराल जन दहेज के कम मिलने का ताना मारते हुए मायका से एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। महिला के असमर्थता के जताए जाने पर पति ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। फोन से जानकारी देने पर पिता आकर उसको मायका ले आया। पिता के साथ आई महिला ने ससुराली जनों के खिलाफ मारपीट कर घर से बाहर निकाल देने की थाना में तहरीर दी है। एसआई विनोद कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर मिली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.