वाराणसी, सितम्बर 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। गोवंश को लम्पी जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान 8 अक्तूबर तक चलेगा।  इस दौरान करीब एक लाख गोवंशों को वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक सिंह ने कहा कि जिले में अब तक किसी गोवंश में लम्पी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा के लिहाज से अभियान चलाया जा रहा है। गाजीपुर और चंदौली से सटे वाराणसी के गांवों में प्राथमिकता पर टीकाकरण चल रहा है। सीवीओ डॉ. आलोक सिंह कहा कि जिले में करीब  1.37 लाख गोवंश हैं। यह भी पढ़ें- टीकाकरण और सतर्कता से लम्पी से सुरक्षित होंगे गौवंश 39 टीमें लगाई गई हैं। इनमें छह मोबाइल वेटरनरी वैन भी हैं, जो गांव-गांव पशुपालकों को टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करा रही हैं। पशुपालकों की मदद ...