एक लाख क्विटंल खाद्यान्न की हेराफेरी, जांच कराए प्रशासन: उपेन्द्र
गिरडीह, जून 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में सरकारी खाद्यान्न की हेराफेरी को प्रदेश कांग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्य उपेन्द्र सिंह ने गंभीरता से उठाया है। सिंह की मानें तो पूरे जिले में करीब एक लाख से ज्यादा क्विटंल खाद्यान्न की हेराफेरी हुई है। यदि इसकी जांच हो जाए तो कई वरीए पदाधिकारी से लेकर एजीएम तक घिर सकते हैं। कहा कि गरीबों के अनाज को विभाग के लोग ही डकारने का काम किए हैं। यही वजह है कि निर्देश के बाद भी एजीएम का प्रभार लेने से सभी एमओ भाग रहे हैं। सिंह ने कहा कि धनवार प्रखंड में 17 हजार क्विटंल और जमुआ में 35 हजार क्विंटल खाद्यान्न बैकलॉक में चल रहा है। यह स्थिति कई और प्रखंडों ककी है। सम्बंधित विभाग के विश्वसनीय सूत्र भी कह रहे हैं कि अन्य प्रखंडों में भी हजारों क्विटंल के खाद्यान्न की हेराफेरी हुई है। गिरिडीह सदर में भी हजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.