धनबाद, फरवरी 16 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया बिहार टॉकीज स्थित विद्युत कार्यालय के समीप शनिवार की रात चोरों ने लगभग 200 मीटर कॉपर केबल काट लिया। घटना की खबर रविवार को सुबह विद्युत विभाग के कर्मचारियों को मिली। कर्मचारियों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग के वरीय अधिकारी को दी। रविवार होने के कारण कोई कर्मी स्टेशन नहीं पहुंचे थे। इस कारण अभी तक थाना में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। कर्मचारियों ने बताया कि 200 मीटर तार चोर काट कर ले गए हैं। इसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए से अधिक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...