एक लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाश मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार
फतेहपुर, सितम्बर 8 -- फतेहपुर, संवाददाता। हथगाम के पट्टीशाह गांव के पास धोबी तालाब किनारे बाग में सोमवार रात मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने मौके से भाग रहे तीन अन्य आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घायल बदमाशों में पट्टीशाह निवासी रियाज कुरैशी और उसका भाई इसरार कुरैशी शामिल हैं। रियाज के दाहिने पैर और इसरार के बाएं पैर में गोली लगी है। वहीं मौके से भाग रहे पट्टीशाह निवासी शंकर साहू, बाकरगंज निवासी रेहान उर्फ छोटू और पीरनपुर निवासी हनीफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस, चोरी की एक बाइक, घटना में इस्तेमाल दूसरी बाइक, लोहे का चापड़, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.