सहरसा, जून 3 -- सहरसा। सहरसा पुलिस एवं एसटीएफ के लगातार छापामारी एवं दबिश के कारण अंतर जिला एक लाख रूपये का इनामी फरार अपराधी गणेश ऋषिदेव उर्फ धताल ऋषिदेव ने आत्मसमर्पण कर दिया ।पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा की जा रही लगातार छापेमारी एवं गिरफ्तारी के भय से पुलिस की दबिश मेंसोनवर्षा राज थाना क्षेत्र अंतर्गत आलु प्याज व्यवसायी साथ पिछले साल गोली मारकर हुए लूट मामले में शामिल अपराधी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। अप्राथमिकी अभियुक्त गणेश मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना के श्याम का रहने वाला ने सहरसा कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। यह भी पढ़ें- एक लाख के इनामी ने किया सरेंडर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...