प्रयागराज, फरवरी 25 -- प्रयागराज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से होली के अवसर पर अभियान चलाया गया। खुल्दाबाद के एक प्रतिष्ठान में 162 किलो ग्राम देसी घी संदेह के आधार पर जब्त किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा द्वितीय सुशील कुमार ने बताया कि इसकी बाजार कीमत एक लाख आठ हजार रुपये है। इसके अलावा कई जगह से सैंपल लिए गए हैं। जिसको जांच के लिए लैब भेजा है। पिछले दिनों भी अभियान चलाया गया था। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा द्वितीय सुशील कुमार ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। होली के अवसर पर मिलावट को रोकने के लिए यह निर्णय लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...