झांसी, अगस्त 25 -- झांसी।जीआरपी व आरपीएफ क्राइम विंग ने चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन झांसी के प्लेटफार्म नंबर 1-7 से गांजा तस्कर धर दबोचा। उसके पास से तलाशी दौरान 2.192 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसकी बाजारू कीमत एक लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनु‌भाग झांसी सलीम खान के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी झांसी विवेक कुमार श्रीवास्तव, आरपीएफ क्राईम विंग झांसी संयुक्त टीम प्लेटफार्म नम्बर 1/7 से दिल्ली इण्ड के आगे स्थित रेलवे ई केबिन के पास चेकिंग कर रही थी। तभी संदिग्ध परिस्थितयों में एक नजर आया। उसे घेराबंदी कर धर-दबोचा। पूछताछ ने उसने अपना नाम कृष्णा दीक्षित निवासी पिपरही थाना महुआ जिला मुरैना मध्य प्रदेश बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.192 किया गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये ह...