नई दिल्ली, मार्च 24 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दूसरी बार दिल्ली का बजट पेश किया। इस दौरान 1,03700 करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। हालांकि आम आदमी पार्टी ने इस बजट को लेकर सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है और इसे फर्जी बजट करार दिया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली के मुखिया सौरभ भारद्वाज ने कहा, एक लाख करोड़ का बजट कैसे खर्च हुआ, इसका जवाब देने वाला कोई नहीं है। विधानसभा के अंदर प्रश्वन लगाए गए तो गोलमोल जवाब दिए गए। अरविंद केजरीवाल 75 हजार करोड़ का बजट पेश करते थे और मोहल्ला क्लिनिक बन गए। मुफ्ट बिजली पानी दिया जा रहा था। स्कूल अस्पताल खोले जा रहे थे। बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर भेजा जा रहा था। उन्होंने कहा, बीजेपी सरकार ने मोहल्ला क्लिनिक बंद कर दिए। हजारों पेंशनें रोक दीं। 8 लाख राशन कार्ड बंद कर दिए। बस...