बांदा, सितम्बर 6 -- बांदा। तिन्दवारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रेमनगर कस्बे से दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। एक लाख नगद और बुलेट की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और पिछले एक साल से उसका मासूम बच्चा भी छीन लिया है। पीड़िता की तहरीर पर तिन्दवारी पुलिस ने पति समेत कुल 7 ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना बदौसा के मीनार दुबरिया निवासी हसीना बानो ने बताया कि उसकी शादी 10 अक्टूबर 2015 को प्रेमनगर कस्बा तिन्दवारी निवासी मो. नजीर उर्फ सानू पुत्र वकील के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजन कम दहेज लाने का उलाहना देने लगे। आरोप है कि पति मो नजीर उर्फ सानू, ससुर, सास खालीकुन, जेठ इस्माइल, जेठानी शाहजहां, देवर रिजवान और ननद शहनाज मिलकर विवाहिता...