मिर्जापुर, दिसम्बर 10 -- जिगना। क्षेत्र के नीबी गहरवार गाँव स्थित बंगला घाट पर बुधवार को हुई अंतर प्रांतीय कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पंजाब प्रांत के भारत केशरी अजय सिंह अखाड़े के सुखविंदर सिंह तथा हिंद केशरी वाराणसी के लालजी यादव अखाड़े के रौशन यादव के बीच एक लाख की इनामी कुश्ती अनिर्णीत रही। बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने आधे घंटे तक चले रोमांचक मुकाबले में दोनों पहलवानों का जमकर उत्साहवर्धन किया। दिल्ली के लोरिक पहलवान ने राजस्थान के रंजीत तथा वाराणसी के नेहरू ने हरियाणा के जावेद, दिल्ली की मोनिका ने पंजाब की रेशमा पहलवान को पटखनी देकर दर्शकों का उत्साह बनाए रखा। विभिन्न प्रांतों के नामी गिरामी पहलवानों ने कुश्ती कला के दांवपेंच दिखाकर वाहवाही बटोरी। राम शिरोमणि पांडेय निर्णायक रहे। पहलवान पवन पांडेय ने संचालन के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.