मोतिहारी, मार्च 28 -- तेतरिया । वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि गरीबों को चार किलोग्राम राशन व महिलाओं को दस हजार रुपए देकर वोट खरीद कर सरकार बना लिया। लेकिन गरीबों को अच्छी शिक्षा, स्वस्थ्य की सुविधा सरकार उपलब्ध नहीं करा रही हैं । उक्त बातें शुक्रवार को तेतरिया प्रखंड के ताजपुर सरैया में अमर सिंह, बाबा केवल महाराज, माता कमला के मूर्ति के अनावरण करने के बाद महती जनसभा को सम्बोधित करते हुए शुक्रवार को मुकेश सहनी ने कही। कहा कि पूजा पाठ के साथ एक रोटी कम खाये अपने बच्चों को पढ़ायें तभी आगे बढ़ियेगा और अफसर बनकर समाज का विकास होगा। उन्होंने कहा कि बंगाल, दिल्ली में मल्लाह जाति को आरक्षण मिल रहा है।लेकिन बिहार व केंद्र सरकार में आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार पूरी तरह से किसान, मजदूर, गरीब विरोधी है। इस सरकार में पु...