बरेली, मार्च 3 -- महिला के मोबाइल पर एक रुपये के ई-चालान का मैसेज भेजकर उसके तीन खातों से 1.67 लाख रुपये उड़ा लिए। इस मामले में थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुभाषनगर की रहने वाली सीता ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी को उनके मोबाइल पर स्कूटी के ई-चालान का मैसेज आया। उन्होंने लिंक खोला तो उसमें एक रुपये का चालान भरने को कहा गया था। उन्होंने एक रुपया जमा किया लेकिन कुछ देर बाद ही वह रकम खाते में वापस आ गई। इसके करीब एक घंटे बाद उनके कैनरा, बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खातों से 167217 रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने तत्काल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकातय की और फिर थाना सुभाषनगर में भी मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...