शाहजहांपुर, मई 11 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। निगोही पुलिस ने नगर क्षेत्र में एक ही रात में हुई तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी, जेवर, चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार और एक बाइक बरामद की है। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया, जबकि उसके साथियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार सात और आठ मई की रात चोरों ने नगर पंचायत निगोही के रामनगर बगिया निवासी आयुष प्रताप सिंह, बाबूराम तथा रामलीला मैदान के पास रहने वाले मेंबर सिंह के मकानों को निशाना बनाया था। चोरों ने मकानों के मुख्य गेट और बक्सों के ताले तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर लिए थे। एक ही रात में तीन वारदातों से इलाके में दहशत फैल गई थी और पुलिस पर जल्द खुलासे का दबाव बढ़ गया था।सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे निग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.