बदायूं, फरवरी 16 -- मुजरिया। गांव मुड़सान में चोरों ने एक ही रात में आधा दर्जन किसानों के निजी ट्यूबवेलों को निशाना बनाया। चोरों ने छह ट्यूबवेलों की केबल काटकर चोरी कर ली। गांव के रहने वाले गजेंद्र सिंह ग्राम प्रधान सहित अन्य किसानों ने थाना मुजरिया में सामूहिक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके खेतों पर लगे निजी ट्यूबवेलों की केबल काट ली और फरार हो गए। इस घटना से गजेंद्र सिंह, अस्तम पुत्र हबीब, रुस्तम पुत्र अकबर, कन्हई पुत्र बालकिशन और ओमप्रकाश पुत्र भीकम समेत कई किसान प्रभावित हुए हैं। पीड़ित किसानों ने रविवार को थाने पहुंचकर चोरों के खिलाफ शिकायत दी है। किसानों का कहना है कि केबल चोरी होने से सिंचाई कार्य पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द खुलासा करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...