कानपुर, दिसम्बर 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) से संबद्ध एवं काउंटी क्रिकेट क्लब की ओर से चल रही 15वीं स्व. केएस सक्सेना क्रिकेट प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें नेशनल यूथ ने रोमांचक मुकाबले में एक रन से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दिव्यांशु पांडेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नेशनल यूथ की टीम 25 ओवर में 102 रन पर आलआउट हो गई। टीम की ओर से आरुष कश्यप ने 36 रन, रोहित कुमार गुप्ता ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में अस्तित्व गुप्ता ने 12 रन देकर तीन और अभिनव यादव ने 14 रन देकर तीन विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी साउथ जिमखाना क्लब की टीम 23.2 ओवर में 101 रन पर आलआउट हो गई। इससे नेशनल यूथ ने एक रन की रोमांचक जीत दर्ज की। साउथ जिम...