अल्मोड़ा, जून 22 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। उप जिला अस्पताल में अब एक रक्तदाता के खून से तीन अलग अलग रोगियों की जान बचाई जा सकती है। अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट की स्थापना हो गई है। लोकार्पण करते हुए विधायक डॉ. नैनवाल ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया। अस्पताल परिसर में सुरक्षा दीवार, संपर्क मार्ग आदि कार्यों का भी शिलान्यास हुआ। अस्पताल परिसर में तमाम कार्यों का लोकार्पण करते हुए विधायक ने कहा कि ब्लड सेपरेशन यूनिट से डेंगू, मलेरिया या वायरल के मरीजों को लाभ मिलेगा। एक यूनिट खून से तीन रोगियों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त बनाने के प्रयास चल रहे हैं। यह भी पढ़ें- एक रक्तदाता की पहल से तीन लोगों की बचेगी जान अस्पताल में संपर्क मार्ग, क्षतिग्रस्त चहारदीवारी के निर्माण, क्षतिग्रस्त दीवार के पुनर्निर्माण कार्य का...