कौशाम्बी, जून 2 -- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी के तत्वावधान में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू स्थित ब्लड स्टोरेज यूनिट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने किया। सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चले शिविर में लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में कुल 29 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 22 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। कुछ लोग स्वास्थ्य संबंधी कारणों से रक्तदान नहीं कर सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू के अधीक्षक डॉ. अरुण तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को समाजसेवा और मानवता के इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज इस अवसर पर डॉ. अरुण तिवारी ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद म...