सीतामढ़ी, दिसम्बर 26 -- सीतामढ़ी। जिले के करीब एक लाख शहरी हाउस होल्डर्स के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में लंबे समय से बकाया होल्डिंग टैक्स को एक मुश्त जमा करने का अवसर दिया गया है। इस योजना के तहत 31 मार्च 2026 तक मूल राशि जमा करने पर ब्याज की पूरी छूट मिलेगी। जिला प्रशासन ने इस दिशा में सक्रियता दिखाते हुए बकायेदारों को नोटिस जारी करने शुरू कर दिया हैं। असमर्थ और असहाय परिवारों के घर पहुंचकर कर्मचारी टैक्स जमा कराने में मदद करेंगे। जिले में होल्डिंग टैक्स के करोड़ों रुपये बकाया हैं। निजी से लेकर सरकारी भवनों तक का टैक्स लंबे समय से बाकी पड़ा है। प्रशासन का लक्ष्य इन बकायों को शीघ्र वसूलना है। इससे शहरी विकास कार्यों के लिए फंड उपलब्ध हो सके। सीतामढ़ी नगर निगम, बैरगनिया और जनकपुर रोड नगर परिषद और बेलसंड व सुरसंड नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.