मोतिहारी, दिसम्बर 12 -- मोतिहारी,निप्र। मोतिहारी नगर निगम अपने क्षेत्र के होल्डिंगधारियों को एक मुश्तटैक्स भुगतान योजना का लाभ दे रही है। इसके लिए लगातार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योजना की समीक्षा बैठक नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित हुई। जिसमें नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव ने सभी कर संग्राहकों व टैक्स विभाग को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये। नगर आयुक्त ने कर संग्राहकों को नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत सभी वार्डो में एक मुश्त टैक्स भुगतान योजना का लाभ सभी होल्डिंगधारियों को प्राप्त हो यह सुनिश्चित करने को कहा। वैसे भवन जिसके होल्डिंग का नहीं हुआ है निर्धारण,उसकी दें सूची: वहीं, अपने- अपने वार्डो में वैसे भवन/संपत्ति जिसका होल्डिंग निर्धारण नहीं हुआ है, उसे चिन्हित करते हुए सूची कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने ...