एक मुट्ठी मिट्टी को लेकर खूनी संघर्ष: 5 लोग घायल
एटा, अप्रैल 6 -- गांव नगला मोच में एक मुट्ठी मिट्टी को लेकर विवाद शुरु हो गया। मामला देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी अलीगंज लाया जहां से दो घायलों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। थाना नयागांव के गांव नगला मोच निवासी अजीत ने बताया कि भाभी मानसिक रूप से कमजोर है। रविवार को उन्होंने लिपाई के लिए एक मुट्ठी मिट्टी ले ली थी। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोग गाली-गलौज करने लगे। अजीत के अनुसार रात में गालियां दे रहा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दूसरे पक्ष से प्रिंस ने बताया कि गांव के लोगों ने गालियां दीं। विरोध करने पर घरवालों पर हमला कर दिया। बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.