धनबाद, अप्रैल 10 -- डीसी आदित्य रंजन के लगातार दबाव के बावजूद सरकारी जमीन के अतिक्रमण को रोकने में धनबाद के अंचलाधिकारियों की अधिक दिलचस्पी नहीं है। ताजा मामला भेलाटांड़ मौजा का है, जहां पिछले एक महीने से सरकारी जमीन को कब्जा किया जा रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने 24 मार्च को गोविंदपुर के अंचलाधिकारी धर्मेंद्र दुबे को इसकी लिखित शिकायत की थी। इसके बावजूद 20 दिनों में न सीओ को फुरसत मिली और न ही अंचल की टीम उस जमीन को देखने पहुंची। भू-माफिया ने आराम से पूरी जमीन की बाउंड्री कर दी। गोविंदपुर अंचल के भेलाटांड़ मौजा के प्लॉट नंबर 1120, रकबा 1.91 डिसमिल, प्लॉट नंबर 1169 रकबा 86 डिसमिल, कुल रकवा दो एकड़ 82 डिसमिल जमीन का अतिक्रमण करते हुए उसकी बाउंड्री दी गई है। इसकी शिकायत होने के बावजूद अंचल ऑफिस की टीम इसे देखने नहीं पहुंची। भू-माफियाओं ने जमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.