साहिबगंज, अप्रैल 10 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के चसगांवा पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नया टोला सोसो टोला परिसर में 15 वां वित्त की योजना से निर्मित सोलर युक्त जल मीनार खराब है। जल मीनार खराब हो जाने से स्कूल में पठन-पाठन कर रहे कुल बच्चों के समक्ष जल संकट उत्पन्न हो गया है। जल मीनार खराब होने से केवल स्कूल के बच्चें हीं नहीं बल्कि गांव के लोग तथा बैंक ऑफ बड़ौदा में आने-जाने वाले ग्राहकों को भी भीषण गर्मी में पेय जल संकट है। सोलर टंकी की मरम्मति ग्राम पंचायत के मुखिया एवं जल साहिया को कराना है। लेकिन मुखिया एवं जल साहिया के उपेक्षा से सोलर जल मीनार खराब पड़ा है। इस संबंध में शुक्रवार को पूर्व जिप सदस्य बरन किस्कू ने ग्रामीणों एवं स्कूल प्रबंधन की शिकायत के आलोक में विद्यालय पहुंच कर खराब पड़े जल मीनार का निरीक्षण किया एवं इसकी मरम्मत...