साहिबगंज, अप्रैल 11 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के चसगांवा पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नया टोला सोसो टोला परिसर में 15 वें वित्त की योजना से निर्मित सोलरयुक्त जल मीनार खराब है। जल मीनार खराब हो जाने से स्कूल में पठन-पाठन कर रहे बच्चों के समक्ष जल संकट उत्पन्न हो गया है। जल मीनार खराब होने से केवल स्कूल के बच्चे ही नहीं बल्कि गांव के लोग तथा बैंक ऑफ बड़ौदा आने-जाने वाले ग्राहकों को भी भीषण गर्मी में पेयजल संकट का सामान करना पड़ता है। पूर्व जिप सदस्य बरन किस्कू ने शुक्रवार को ग्रामीणों एवं स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर विद्यालय पहुंच कर खराब पड़े जल मीनार का निरीक्षण किया एवं इसकी मरम्मति के लिए बीडीओ से मिलकर समाधान की बात कही। मौके पर विद्यालय के शिक्षक महावीर साह, संजय ठाकुर, ग्रामीण जग्गू कुमार, रवीन्द्र कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.