आजमगढ़, जून 21 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़ैला ताल में शनिवार की शाम एक माह से लापता युवती का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की मां ने शुक्रवार को गुमशुदगी की तहरीर दी थी। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेंहनगर थाना क्षेत्र के नई गांव निवासी 26 वर्षीया ममता पुत्री स्व. शर्मा राजभर राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में काम करती थी। 22 मई से वह लापता हो गई थी। परिवार के लोग उसे तलाश रहे थे। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। युवती की मां ने शुक्रवार को मेंहनगर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। शनिवार की शाम को जहानगंज थाना क्षेत्र के बड़ैला ताल के किनारे झाड़ी में युवती का कंकाल मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कपड़े से पहचान की। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजना ने ए...