अल्मोड़ा, मार्च 5 -- अल्मोड़ा। कोतवाली में एक व्यक्ति ने भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक दुगालखोला निवासी विनोद चंद्र भट्ट ने तहरीर दी है। कहना है कि उनका भाई सुभाष भट्ट सात फरवरी को रोज की तरह बाजार गया था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। बताया कि भाई के बारे में बाजार के साथ नाते रिश्तेदारों से पूछताछ की लेकिन कहीं भी कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने बताया है कि भाई का मोबाइल भी बंद है। इससे उनके साथ अनहोनी की आशंका बनी हुई है। इधर, कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। युवक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...