मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से लगभग एक माह पहले लापता हुई किशोरी का लोकेशन उत्तर प्रदेश में मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। मामले में नगर थाने में पहले ही एफआईआर दर्ज कराई गई थी। किशोरी की मां ने बताया था कि 3 नवंबर को उनकी बेटी झोला लेकर बाजार गई थी। इसके बाद नहीं लौटी। परिजनों की खोजबीन में उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने भी स्टेशन और आसपास के इलाकों के कई सीसीटीवी का फुटेज खंगाला था। तकनीकी जांच के दौरान किशोरी का लोकेशन यूपी में मिला। इसके बाद नगर पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.