कुशीनगर, जनवरी 4 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवक एक माह से लापता है। एक माह बाद युवक के घर नहीं लौटने से घर वाले चिंतित हैं। पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। क्षेत्र के कुकुरहा निवासी 35 वर्षीय अनूप दीक्षित एक माह पहले बिना बताएं घर से निकाल ग‌या। घर के लोग आसपास व रिश्तेदारों में काफी खोजबीन किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। गायब युवक के चाचा कपिलदेव दीक्षित की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...