कानपुर, फरवरी 1 -- अमरौधा विकास खंड के प्रेमपुर गांव में एक माह से विद्युत आपूर्ति न होने से दो दर्जन घर अंधेरे में डूबे हैं। उसी के साथ जूनियर व प्राइमरी स्कूल की बिजली भी गुल हो गई। प्रेमपुर गांव में 31 दिसंबर को ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इससे दो दर्जन घर अंधेरे में डूब गए थे। हालांकि बिजली विभाग ने फुंका ट्रांसफार्मर बदला, लेकिन वह लगाते ही दोबारा फुंक गया। इस तरह वहां तीन ट्रांसफार्मर लगाए गए, लेकिन कोई भी ट्रांसफार्मर अधिक नहीं चल पाया और फुंक गया। बिजली न आने से गांव में पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है। वहीं जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक विद्यालय में भी अंधेरा पसरा है। गांव के बबलू, राजकुमार कठेरिया, मानसिंह, संदीप यादव, बालकिशन, राममोहन, ममता देवी, मीना देवी, छिदद्न, प्रदीप, नरपत व अशोक कुमार आदि ने बताया कि जहां 25 किलोवाट का ट्रांसफ...