हमीरपुर, जून 24 -- भरुआ सुमेरपुर। करीब एक माह पूर्व आए तूफान से पेड़ों के धाराशायी होने से विद्युत सब स्टेशन की ध्वस्त हुई बाउंड्रीवॉल को विद्युत विभाग अभी तक नहीं बना सका है। इससे पावर हाउस में कभी बड़ा हादसा हो सकता है। गत 28 मई को आए भीषण तूफान से विदोखर सब स्टेशन की बाउंड्रीवॉल के बाहर खड़े गांव निवासी राममिलन उर्फ बउआ गुप्ता के चार भारी भरकम नीम के पेड़ उखड़कर पावर हाउस की बाउंड्रीवॉल में गिर गए थे। इससे बाउंड्रीवॉल का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है, तब से यह हिस्सा ध्वस्त पड़ा हुआ है और जानवर आदि रात के अंधेरे में पावर हाउस में घुसने पर बड़ा हादसा हो सकता है। विदोखर सब स्टेशन के अवर अभियंता महेशचंद्र तिवारी ने बताया कि पेड़ मालिक ने अभी तक पेड़ नहीं हटवाए है, उसको नोटिस देने की तैयारी है। साथ ही क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल को बनाने के लिए स्टीमेट ...