एक माह से अधिक अनुपस्थित रहने पर दरोगा निलंबित
लखीमपुरखीरी, जून 4 -- थाना पसगवां में तैनात उपनिरीक्षक कमला प्रसाद सरोज को एक माह से अधिक समय तक बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वाति गर्ग द्वारा की गई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक कमला प्रसाद सरोज लंबे समय से बिना स्वीकृत अवकाश के ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे थे। मामले की जांच और रिपोर्ट के आधार पर विभागीय अनुशासनहीनता मानते हुए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.