गुमला, जून 21 -- जारी। प्रखंड की मेराल पंचायत स्थित सुदूरवर्ती देवीडीह गांव में पिछले एक माह से बिजली आपूर्ति ठप है। गांव का 25 केवीए ट्रांसफार्मर जल जाने से करीब 85 से 90 परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना कई बार बिजली विभाग को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई, पेयजल आपूर्ति और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मेराल पंचायत की मुखिया चाजरेन मिंज ने विभाग से अविलंब नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- 45 दिन से अंधेरे में डूबा रमवापुर गांव, ट्रांसफार्मर बदले जाने का इंतजार ग्रामीणों ने भी चेतावनी दी है कि शीघ्र बिजली बहाल नहीं होने पर वे आ...