बिहारशरीफ, मई 29 -- एक माह पहले 4.22 तो अब 3.97 लाख समाजिक सुरक्षा पेंशनधारी बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। एक माह में 25 हजार से अधिक समाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों का नाम काटा या डिलिट किया गया है। अप्रैल माह पहले कुल पेंशनधारियों की संख्या 4.22 लाख थी। मई माह में यह संख्या घटकर 3 लाख 97 हजार 116 हो गयी है। विभाग की मानें तो जांच के बाद मृत पेंशनधारियों का नाम हटाये जाने का प्रावधान है। विकास मित्रों की जांच रिपोर्ट के आधार पर ऐसे लाभुकों का नाम हटाया जाता है। हालांकि, चालू माह में ई-केवाईसी का डाटा बढ़ा है अप्रैल में 4.22 लाख में से 72 फीसद यानि 3.06 लाख ने जीवन प्रमाणीकरण कराया है। यह भी पढ़ें- एक माह में 25 हजार पेंशनधारियों का कटा नाम ताजा डाटा के अनुसार 3.97 लाख में से 3.33 लाख ने जीवन प्रमाणीकरण कराया है जो 84.08 फीसदी है। ऐसे लाभुक जि...