मथुरा, मई 5 -- जिले में 30 अप्रैल को शुरु हुई गेहूं की सरकारी खरीद एक महीने बाद 11,722 मीट्रिक टन पहुंच गई है। इस वर्ष जनपद को 50,500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए 15 जून अंतिम तिथि तय की गई है। जिले में गेहूं खरीद के लिए बनाए छह संस्थाओं के 88 क्रय केन्द्रों में एक केन्द्र को छोड़कर सभी खरीद आरंभ हो गई है। सिर्फ कोसीकलां मंडी समिति में स्थित एक क्रय केन्द्र पर आज तक भी खरीद शुरु नहीं हो सकी है। शेष 87 क्रय केन्द्रों पर एक महीने में अब तक 2502 किसानों से कुल 11722 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जो जिले के लिए तय 50,500 मीट्रिक टन खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष 23.21 फीसद हुई है। इनमें से अब तक किसानों के लिए करीब 24.24 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है। जबकि अभी तक करीब 60 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाना शेष...