फतेहपुर, मार्च 8 -- फतेहपुर। शहर कोतवाल श्रवण सिंह रविवार को लाइन हाजिर कर दिए गए। एक माह के अंदर ही श्रवण सिंह को हटाए जाने के चलते महकमें में चर्चा तेज हो गई है कि इन दिनों चार्ज देने में नियमों की अनदेखी की जा रही है। श्रवण सिंह की तैनाती में भी नियमों की अनदेखी की गई थी। आईजी ने मामले का संज्ञान लिया और कोतवाल की तैनाती पर नाराजगी जताई। जिसके बाद ही रविवार को लाइन हाजिर की कार्रवाई की गई। करीब 19 माह तक शहर कोतवाल रहे तारकेश्वर राय को जयराज मान सिंह हत्याकांड की सुस्त विवेचना के चलते लाइन हाजिर किया गया था। जिसके बाद पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर श्रवण सिंह को शहर कोतवाल बनाया गया, लेकिन तैनाती के एक माह के अंदर ही श्रवण सिंह को रविवार को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। श्रवण सिंह करीब पांच माह पहले साइबर क्राइम थाने में तैनात थे। एक मामले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.