बरेली, मई 2 -- सपा कार्यालय पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव की अध्यक्षता में विधानसभा अध्यक्षों एवं जोन प्रभारियों की एक बैठक हुई। शुभलेश यादव ने सभी विधानसभा अध्यक्षों को जोन प्रभारियों और सेक्टर व बूथ स्तर की कमेटियों को एक माह के भीतर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही पीडीए समाज के बीच जाकर लगातार बैठकें करने के निर्देश दिए। बैठक से पूर्व गौतम बुद्ध की जयंती और मजदूर दिवस भी मनाई गई। इस दौरान प्रमोद बिष्ट, सुरेन्द्र सोनकर, अशोक यादव, रविन्द्र सिंह यादव, नासिर रजा खां, सुरेश गंगवार, अनिल गंगवार, बलराम सिंह यादव, बृजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.