शामली, मार्च 15 -- जनपद में फरवरी माह के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी और लापरवाही के कारण कुल 22 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। इन हादसों में जनहानि के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी हुआ।रविवार को एसपी एनपी सिंह ने बताया कि जनपद पुलिस द्वारा किए गए विश्लेषण में सामने आया कि अधिकतर दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन चलाने, लापरवाही, हेलमेट का प्रयोग न करने और विपरीत दिशा में वाहन चलाने के कारण हुईं। बताया कि 13 फरवरी को कांधला क्षेत्र में भारसी और एलम गांव के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी किरण देवी की मौके पर ही मौत हो गई। 14 फरवरी को झिंझाना क्षेत्र में पिंडोरा के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने पैदल चल रही 15 वर्षीय पूर्वी और बबीता को टक्कर मार दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.